रुद्रपुर, फरवरी 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को सीबीएसई हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से हुईं। प्रशासन और शिक्षा विभाग की सतर्क निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ कराई गई। जिले में हाईस्कूल के लगभग 12 हजार तथा इंटरमीडिएट के करीब 8 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बुधवार को हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने होम साइंस विषय की परीक्षा दी, जबकि इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने फिजिक्स का प्रश्नपत्र हल किया। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्रों की चहल-पहल देखी गई। रुद्रपुर में बोर्ड परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश पत्रों की गहन जांच तथा बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध किया गया। ...