पटना, जुलाई 31 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मान्यता उपाधि 2018 में संशोधन करते हुए हर स्कूल में 40 कंप्यूटर अनिवार्य किया है। तकनीकी शिक्षा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने कहा है कि हर स्कूल में 40 कंप्यूटर होने चाहिए। बोर्ड की ओर से 18 बच्चों पर एक कंप्यूटर का मानक तय किया गया है। इससे पहले एक स्कूल को कम से कम 20 कंप्यूटर रखने और 20 बच्चों पर एक कंप्यूटर का मानक तय किया गया था। इसी में संशोधन करते हुए बोर्ड ने यह निर्देश स्कूलों को जारी किया है। इसके साथ ही बोर्ड ने कहा है कि 720 बच्चों की संख्या वाले स्कूलों में काम से कम एक लैब होना अनिवार्य है। अगर इससे अधिक बच्चे हैं तो एक से अधिक लैब की व्यवस्था स्कूल को करनी होगी। इससे पूर्व में 800 बच्चों की संख्या वाले स्कूल एक लैब का नियम था, जिसे बोर्ड ने अब घटा दिया है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.