पटना, फरवरी 12 -- पटना। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षा 2026 के सुचारू संचालन और मूल्यांकन संबंधी विस्तृत जानकारी देने के लिए एक लाइव वेबकास्ट आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह वेबकास्ट 13 फरवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगा और दो घंटे चलेगा। इसे सीबीएसई के आधिकारिक यूट्यूब चैनल 'बोर्ड एग्जाम्स@सीबीएसई पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। वेबकास्ट से जुड़ने के लिए लिंक youtube.com/live/Mcx21zdFJo4?feature=share है। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के सभी शिक्षकों और परीक्षा से जुड़े कर्मचारियों के लिए इस कार्यक्रम को देखना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.