मिर्जापुर, फरवरी 18 -- मिर्जापुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की वार्षिक परीक्षा के तहत बुधवार को 12वीं के छात्र-छात्राओं की शारीरिक विषय की सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित की गई। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 2034 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिनमें 21 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। जबकि 2013 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इससे पहले केंद्र पर पहुंचने पर परीक्षार्थियों की शिक्षकों ने तलाशी ली। प्रवेश पत्र और पेन के अलावा उनके पास मिले मोबाइल,बैग,पर्स आदि के बाहर बने कक्ष में सुरक्षित तरीके से रखवा दिया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा की निगरानी की गई। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर एवं लायंस स्कूल के प्रिंसपल डा.एनके पांडेय ने सभी केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा आयोजित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.