आगरा, फरवरी 20 -- जनपद में चल रहीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के तहत शुक्रवार को केंद्रों पर इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान का पेपर हुआ। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। पेपर अच्छा होने पर केंद्र के बाहर निकले परीक्षार्थी खुश नजर आए। कासगंज शहर के नदरई गेट इलाके में स्थित जेपी पब्लिक एकेडमी परीक्षा केंद्र पर 120 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यहां परीक्षा के लिए 119 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। जबकि सोरों के एनआर पब्लिक स्कूल में बने केंद्र पर परीक्षा में पंजीकृत 163 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 162 ने परीक्षा दी और एक ने अनुपस्थिति दर्ज कराई। एनआर पब्लिक स्कूल में सुबह नौ से 10 बजे तक इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का स्वागत किया गया। पेपर अच्छा होने पर केंद्र के बाहर निकलकर परीक्षार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.