रुडकी, जनवरी 15 -- रुड़की, संवाददाता। सवाई माधोपुर राजस्थान में 15-16 जनवरी को आयोजित क्षेत्रीय ग्रामीण कार्यशाला सीबीआरआई ने अपनी आधुनिक और किफायती तकनीकों का प्रदर्शन किया। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते, टिकाऊ और जलवायु के अनुकूल आवास को बढ़ावा देना था। प्रदर्शनी का उद्घाटन राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रेया गुहा और सवाई माधोपुर के जिला कलेक्टर काना राम सिरवी ने किया। दोनों अधिकारियों ने सीबीआरआई के स्टॉल का निरीक्षण किया और ग्रामीण आवास व निर्माण के क्षेत्र में संस्थान के योगदान की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.