मुंगेर, दिसम्बर 30 -- मुंगेर, निज संवाददाता । जिले में हाल के दिनों में साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जमालपुर रेल कारखाना के एक रिटायर्ड रेल कर्मी से पेंशन अपडेट कराने की बात कह कर जहां 10 लाख की ठगी कर ली गई। वहीं एक छात्रा को डिजिटल अरेस्ट कर 55 हजार रुपये साइबर अपराधी ने ट्रांसफर करा लिया। साइबर अपराधियों ने 04 लोगों से 11 लाख से अधिक की साइबर ठगी की। सभी पीड़ितों ने सोमवार को साइबर थाना में पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज करायी है। सीबीआई बन कर डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने का जिले में नया मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने सीबीआई बन कर शादीपुर निवासी बीए की छात्रा को फोन कर धमकाया। फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताते हुए छात्रा को फोन कर बताया कि तुमने अपने मोबाइल फोन में आपत्तिजनक फोटो रखा है। आपत्तिजनक फोटो रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.