उरई, फरवरी 20 -- उरई। सीबीआई ने गुरुवार आधी रात को उरई रेलवे के टीआरडी(ट्रैक्शन रोलिंग स्टॉक) दफ्तर में छापा मारकर एसएसई को रिश्वत लेते पकड़ा। एसएसई संविदा कर्मी भर्ती के नाम पर पैसे ले रहे थे। टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। छापेमारी की कार्रवाई सीबीआई इंस्पेक्टर देवेंद्र के नेतृत्व में की गई है। रेलवे कॉलोनी व रेलवे स्टेशन के समीप स्थित टीआरडी दफ्तर में गुरुवार रात बारह बजे सीबीआई टीम के छापा मारते ही हड़कंप मच गया। अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक के हाथ-पांव फूल गए। रेलवे सूत्रों की मानें तो टीम में एक दर्जन अधिकारी थे। टीम ने टीआरडी विभाग के कर्मचारी भगवान सिंह को मौके से रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा। बताया जा रहा है कि इन दिनों विभाग में संविदा कर्मचारियों की भर्ती चल रही है। इसको लेकर लोग जुगाड़ लगा रहे थे। पिछले दिनों टीम से शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.