धनबाद, फरवरी 13 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने कोयला नगर बीसीसीएल टाउनशिप डाकघर में पदस्थापित सब पोस्ट मास्टर प्रभात रंजन को घूस लेते दबोचा। वह प्रमोशन लिस्ट में नाम चढ़ाने के एवज में अपने सहकर्मी से 30 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था। सीबीआई टीम ने जाल बिछा कर बुधवार की रात सरायढेला न्यू कॉलोनी स्थित प्रभात के घर से उसे पकड़ा। प्रधान डाकघर के वरिष्ठ अधीक्षक ऑफिस (एसएसपीओ) में हाल ही में ग्रामीण डाक सेवा से जुड़े कुछ कर्मचारियों का प्रमोशन हुआ था। शिकायतकर्ता के बैच के कई सहकर्मियों का नाम भी इस लिस्ट में शामिल थे। शिकायतकर्ता से प्रमोशन दिलाने के एवज में प्रभात रंजन ने 70 हजार रुपए रिश्वत की पेशकश की थी। वह घूस नहीं देना चाहते थे। उन्होंने सीबीआई एसपी पीके झा से मामले की लिखित शिकायत की। एसपी ने टीम बना कर माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.