नई दिल्ली, जुलाई 4 -- विशेष अदालत ने कोलकाता-2021 चुनाव के बाद एक व्यक्ति की हत्या मामले में सीबीआई द्वारा जांच में देरी पर सवाल उठाया। अदालत ने शुक्रवार को 18 आरोपियों को सुनवाई की अगली तारीख पर पेश होने के लिए समन जारी करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 18 जुलाई को है। यहां बिचार भवन स्थित विशेष सीबीआई अदालत के जज ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक परेश पाल और कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के पार्षद स्वप्न समद्दार सहित 18 लोगों को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव, 2021 के बाद हुई हिंसा के एक मामले में पूर्वी कोलकाता के कंकुरगाछी इलाके में भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.