वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बुधवार रात कैंप कार्यालय पर अपराध शाखा एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) थाना के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि अपराध शाखा अब सीबीआई की तर्ज पर काम करेगी। कहा कि अपराध शाखा अब केवल पुराने मामलों की फाइलों का डंपिंग यार्ड नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विवेचना का मुख्य केंद्र बनेगी। तकनीक और कानूनों की गहरी समझ रखने वाले विवेचक विवेचना करेंगे। बताया कि पिछले साल अपराध शाखा की ओर से 49 विवेचनाओं का निस्तारण किया। जनवरी 2026 में 6 विवेचनाओं का निस्तारण किया है। एसीपी अपराध को निर्देशित किया गया कि लम्बित विवेचनाओं की प्रतिदिन समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। आधुनिक विवेचना के लिए डिजिटल साक्ष्य विश्लेषण उपकरण, सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक जांच एवं तकनीकी विशेषज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.