बदायूं, मई 1 -- सीबीआई की एंटी करप्शन लखनऊ की टीम ने रिश्वतखोर बैंक मैनेजर व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से टीम ने 38 हजार रुपये बरामद किए हैं। सीबीआई एंटी करप्शन की कार्रवाई से रिश्वतखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। टीम कई घंटे की पूछताछ के बाद बैंक मैनेजर व कर्मचारी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के काकसी गांव के रहने वाले देवव्रत पुत्र नवाब सिंह ने सीबीआई एंटी करप्शन लखनऊ में बैंक मैनेजर राजीव गंगवार पुत्र गया प्रसाद और कर्मचारी दयाराम पुत्र पप्पू सिंह की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की एंटी करप्शन के पुलिस उपाधीक्षक बीके सिंह के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को सहसवान स्थित प्रमोद इंटर कॉलेज के पास पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में छापेमारी की और बैंक मैनेजर राजीव गंगवार व कर्मचारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.