अमरोहा, मार्च 20 -- नौगावां सादात में खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताकर उत्तराखंड निवासी एक व्यक्ति बीड़़ी कारोबारी से वसूली करने पहुंच गया। शक होने उसे पकड़ लिया गया, जबकि बाहर खड़े उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। आरोपी पांच दिन से कारोबारी को कॉल कर कारखाने पर छापा मारने की धमकी दे रहा था। कार्रवाई से बचने के लिए उसने 25 लाख रुपये देने की मांग की थी। मामले में कारोबारी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामला बस्ती के मोहल्ला नई बस्ती स्थित एक बीड़ी कारखाना का है। कारखाना स्वामी मोहम्मद आरिफ के मोबाइल नंबर पर पांच दिन के दो मोबाइल नंबर से कॉल आ रही थी। कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को दिल्ली से सीबीआई का इंस्पेक्टर बताता था। मोहम्मद आरिफ से कहता था शिकायतों के आधार पर प्रधानमंत्री कार्यालय से कारखाने व घर पर छाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.