उन्नाव, जनवरी 7 -- उन्नाव। जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में सीपैप मशीन को इंस्टाल किया गया है। बुधवार को डीएम गौरांग राठी जिला महिला अस्पताल पहुंचे और शिशुओं को दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। नवजात बच्चों में सांस संबधी परेशानियां असमय मौत का कारण बनती हैं। इन शिशुओं को ऑक्सीजन सपोर्ट देने के लिए एसएनसीयू वार्ड में सीपैप मशीन की आवश्यकता होती है। हालांकि एसएनसीयू वार्ड में सीपैप मशीन न होने से इन बच्चों को कानपुर रेफर किया जाता था। अस्पताल प्रशासन की मांग पर दिल्ली की यूनिवर्सल हेल्थ केयर संस्था ने सीपैप मशीन मुहैया कराई है। मंगलवार को संस्था के लोगों ने मशीन को एसएनसीयू वार्ड में इंस्टाल किया। बुधवार को डीएम गौरांग राठी महिला अस्पताल पहुंचे और एसएनसीयू वार्ड में इंस्टाल की गई मशीन का निरीक्षण किया। इसदौरान डीएम ने सीएमए...