पटना, जून 19 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व विधान पार्षद एवं राज्य किसान आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्व. सीपी सिन्हा के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। गुरुवार को वे पटना के दुल्हिन बाजार के दिहुली ग्राम स्थित स्व. सिन्हा के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने स्व. सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद एवं जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, विधान पार्षद संजय गांधी, राधाचरण सेठ व कुमुद वर्मा, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.