वाराणसी, जनवरी 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय का भ्रमण किया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने महाविद्यालय परिसर का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास, संवेदनशील स्थलों एवं छात्राओं की आवाजाही से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का अवलोकन किया। छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना गया तथा महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं आपात परिस्थितियों में पुलिस सहायता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित गश्त, सतत चेकिंग एवं त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। आदमपुर के प्रभारी निरीक्षक को एण्टी...