मथुरा, जनवरी 11 -- क्रिकेट एकेडमी फॉर एक्सीलेंस द्वारा सीपी क्रिकेट स्टेडियम में स्व. सीपी अग्रवाल मैमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इसके उद्घाटन मैच में सीएई टाइगर्स ने सीएई सुपर स्टार्स को हराकर दो विकेट से शानदार जीत दर्ज की। शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री जगत नारायण अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। सीएई सुपरस्टार्स के कप्तान राहुल पांडे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी संभाली। उनकी टीम 34 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें अक्षित ठाकुर ने 71 एवं निशांत चौहान ने 24 रन बनाए। सीएई टाइगर्स के मनीष सारस्वत ने 3, दिलकेश चौहान व मोहित जुरेल ने 2-2 विकेट लिए। जबाब में सीएई टाइगर्स ने 29 ओवर में 8 विकेट खोकर मैच जीत लिया। इसमें कृष्ण कुमार धोनी ने 42, दिलीप कुमार ने 33, अंकुल धनग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.