मधुबनी, मार्च 20 -- हरलाखी,एक संवाददाता। सीपीपी कॉलेज हिसार-बौरहर के कर्मियों का दो दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी है। कॉलेज के अध्यक्ष, प्राचार्य व अन्य कर्मियों की मनमानी के खिलाफ करीब एक दर्जन से अधिक कर्मी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। प्रो. अशोक कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में धरने पर कॉलेज कर्मी बैठे हुए हैं। धरनार्थियों का कहना है कि कॉलेज में जब से डॉ पंकज चौधरी को अध्यक्ष नामित किया गया है, तभी से सभी कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है। इनके अध्यक्ष बनने के बाद से ही सभी कर्मी दहशत में है। क्योंकि अध्यक्ष और प्राचार्य बाहरी लोगों के दवाब में आकर मनमानी करते हुए कई कर्मियों को कॉलेज से बाहर कर दिया और समिति गठन किए बिना ही नए लोगों को बहाल भी कर लिया है। कॉलेज के वित्तीय कोष से अवैध रूप से निकासी किया जा रहा है, लेकिन कर्मचारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.