फतेहपुर, फरवरी 10 -- बकेवर। कस्बा स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल के बच्चों की फेयरवेल पार्टी हुई। प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव एवं संजय श्रीवास्तव एवं रेखा श्रीवास्तव एवं निर्देशका प्राची श्रीवास्तव एवं सीपीएस बकेवर प्रधानाचार्य नीता मिश्रा एवं सीपीएस बिंदकी प्रधानाचार्य डॉक्टर नितिन तिवारी की मौजूदगी में कक्षा नौ के विद्यार्थियों ने कक्षा 10 के छात्रों को तिलक एवं मिष्ठान खिलाकर उनका स्वागत किया एवं आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं कक्षा नौ के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...