हल्द्वानी, मार्च 4 -- हल्द्वानी। सीपीएस किड्स स्कूल में मंगलवार को बच्चों को उनकी कार्यदक्षता के लिए पुरस्कृत किया गया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य सुषमा जोशी ने किया। इसके बाद बच्चों ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि पार्षद मुकुल बल्यूटिया, अशोक वार्ष्णेय ने बच्चों को शिक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता और नशे से बचाव पर ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूजा जोशी, एसके जोशी, राधा चौधरी, प्रियंका जोशी, नीरू भल्ला, रेनू, भावना, ईशा पांगती रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.