बोकारो, जुलाई 22 -- सीपीएम का बोकारो लोकल कमिटी पार्टी के वरिष्ठ नेता व केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंदन के निधन पर शोक संवदेना प्रकट की गई। वे 101 वर्ष के थे। उन्होंने गरीबों के अनगिनत संघर्षों का नेतृत्व किया। केरल के नारियल जटा उधोग और अन्य कामगारों के बीच उन्होंने काफी काम किया। वे 7 बार केरल विधानसभा के लिए चुने गए. दो बार नेता विपक्ष तथा 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे। उनके निधन से पार्टी और कम्युनिस्ट आंदोलन को भारी क्षति हुई है। माकपा का बोकारो लोकल कमिटी उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.