वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी। माघ मेले के मद्देनजर शनिवार रात कैंट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने सीपीआर देकर एक यात्री की जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के नेतृत्व में चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ठंड लगने से एक यात्री अचानक गिर गया। यह देख इंस्पेक्टर और जवान मौके पर पहुंचे और यात्री को सीपीआर दिया। इमरजेंसी मेडिकल रूम में उसका प्राथमिक उपचार भी कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...