जमशेदपुर, फरवरी 23 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ साकची स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को मनाई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ऑल इंडिया किसान सभा के संस्थापक रहे स्वामी सहजानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव अंबुज कुमार ठाकुर ने कहा कि स्वामी जी ने अपना पूरा जीवन किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि आज देश की परिस्थितियां चिंताजनक हैं। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां पूंजीपतियों के पक्ष में दिखाई देती हैं, जबकि देश के अन्नदाता किसान आर्थिक तंगी और असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। उन्होंने पिछले वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर हुए किसान आंदोल...