औरंगाबाद, फरवरी 17 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के उपहारा थाने के अमारी टोले के अमरपुर गांव में सीपीआई नेता स्व: श्यामसुंदर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। पहली पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में पार्टी के प्रदेश महासचिव रामचंद्र महतो द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया गया। उन्होंने कहा कि वे आजीवन पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उनके असमायिक निधन से पार्टी को काफी क्षति पहुंची है। इस मौके पर पूर्व जिला मंत्री जगनारायण सिंह विकल, जिला मंत्री रामचंद्र यादव, उमेश सिंह, रामएकबाल सिंह, हसपुरा के पूर्व प्रमुख नागेश्वर यादव, अंचल सचिव सुरेश प्रसाद यादव, पैक्स अध्यक्ष रामदयाल यादव, अरुण कुमार, महेन्द्रनाथ उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.