कोडरमा, फरवरी 2 -- कोडरमा संवाददाता सीपीआई कोडरमा के जिला मंत्री प्रकाश रजक अपने समर्थकों के साथ शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने रांची स्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी सह ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू, प्रवक्ता राकेश सिन्हा, सह प्रभारी राजेश वर्मा, मीडिया प्रभारी सतीश पाल मुंजानी ने पार्टी का अंग वस्त्र और माला पहनकर स्वागत किया। जबकि कोडरमा के इन लोगों को पार्टी में जोड़ने का सफल प्रयास करने वाले प्रदेश प्रवक्ता ईश्वर आनंद, प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू ने प्रदेश अध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.