खगडि़या, जून 25 -- खगड़िया। नगर संवाददाता सीपीआई एमएल लिबरेशन के तत्वाधान में परबत्ता के भरतखंड में मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने परबत्ता थाना में उनके साथ हुए दुर्व्यवहार की बात कही। बैठक के दौरान अधिवक्ता प्रणेश कुमार ने कहा कि पूरे जिले में माफिया तंत्र हॉबी है। किसी थाने में गरीब की नहीं सुनी जा रही है। श्री कुमार ने कहा कि महिलाओं के ऊपर हो रहे जुल्म के लेकर जब लोग महिला थाना पहुंचते हैं वहां उनका आवेदन बदल दिया जाता है। भरतखंड की महिलाओं के साथ हुई घटना तथा मछुआरों को जेल भेजे जाने की घटना की तथा गुड्डू सिंह के चौकीदार के घर में छिपने के तथ्य की अपने स्तर से जांच कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.