लखीसराय, फरवरी 24 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय सीपीआई अंचल कार्यालय परिसर में विभिन्न पंचायतों व गांवों के सदस्यों की बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से इस अंचल कार्यालय का नाम कामरेड प्रमोद शर्मा भवन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। आगामी 27 फरवरी को पैतृक गांव सहूर में श्रद्धांजलि एवं लोकसभा का कार्यक्रम है।जिला मंत्री हर्षित यादव,कैलाश प्र सिंह इंजीनियर,प्रमोद दास , रामशंकर सिन्हा अंचल मंत्री आदि थे।संगठन, नवीनीकरण आदि पर भी चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...