कोडरमा, जनवरी 4 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। सीपीआईएम की ओर से अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला जलाकर रविवार को विरोध जताया गया। इसके पहले पुतला के साथ नारेबाजी करते हुए कोडरमा बाजार का भ्रमण किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सचिव असीम सरकार, रमेश प्रजापति, महेंद्र तुरी सहित अजय कुमार, सरफराज खान, रणजीत राम,असगर अंसारी, सियाराम कुमार, राजेन्द्र साव फेकुलाल विद्यार्थी, शैलेन्द्र कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता कर रहे थे। पुतला दहन के बाद नुक्कड़ सभा को असीम सरकार ने संबोधित किया। कहा गया कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति को सपत्नी अपहरण कर अनजान स्थान पर ले जाना उस देश की लोकतंत्र और संप्रभुता का हत्या है। सीपीआईएम सहित वामदल इसका विरोध करते हुए विश्व शांति की अपील करती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.