रांची, जुलाई 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सीपीआई (एम) के पूर्व सचिव मंडल सदस्य एसपी तिवारी के निधन पर पार्टी के तमाम नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। एसपी तिवारी का निधन शुक्रवार सुबह पटना के एक अस्पताल में हो गया। वे 80 वर्ष के थे। यह जानकारी पार्टी के झारखंड राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने प्रेस बयान जारी कर दी है। उन्होंने बताया है कि वामपंथी एवं कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं के लिए वे एक आदर्श थे। उनका निधन वामपंथी एवं क्रांतिकारी आंदोलन के लिए एक गहरी क्षति है। जेएनयू विश्वविद्यालय में पीएचडी करने के दौरान तत्कालीन बड़े नेताओं यथा प्रकाश करात एवं सुनीत चोपड़ा के वे संपर्क में आए। उसके बाद वे एसएफआई से जुड़ गए और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एकीकृत बिहार में उन्हें जनवादी नौजवान सभा के राज्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई। फिर उन्हें सीपीआई (ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.