लखनऊ, दिसम्बर 18 -- आलमबाग चंदर नगर 50 बेड संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद त्रिपाठी ने बताया कि यदि सीने में दर्द, उलझन या घबराहट है। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द है। यह दर्द जबड़े या हाथ की ओर जा रहा है तो एंजाइना हो सकता है। इसके लिए तत्काल मरीज को अस्पताल ले जाएं। ज्यादातर प्रमुख सरकारी अस्पतालों में मरीज का तुरंत ईसीजी करके उसकी रिपोर्ट स्टेमी पोर्टल पर भेजी जाती है। यह पोर्टल केजीएमयू के हृदय रोग विभाग से जुड़ा है, जहां से तत्काल जवाब आने पर यह पता चल जाता है कि मरीज को दिल का दौरा पड़ा है या नहीं। सीने में दर्द की शिकायत को गंभीरता से लें। ऐसे में गैस की दवाएं या घरेलू इलाज करने में समय न व्यर्थ करें। चंदर नगर 50 बेड अस्पताल में स्टेमी जागरुकता कार्यक्रम में डॉ. आनंद ने कहा कि यदि स्टेमी है तो तुरंत कुछ दवाएं और ब्लॉकेज को सही करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.