कानपुर, जनवरी 21 -- कानपुर देहात। दिन में निकल रही धूप के बाद भी रात में हो रही कड़ाके की सर्दी के चलते हार्टअटैक के साथ ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। सर्दी लगने व सीने में दर्द से लोग लगातार दम तोड़ रहे हैं। न्यू भाऊपुर स्टेशन से डीएफसीसी का माल लोडकर जसवंतनगर जा रहे मैनपुरी के एक ट्रक चालक की सोमवार रात में अचानक सीने में तेज दर्द से हालत बिगड़ गई। सीएचसी झींझक में मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है। दिन में धूप व रात में हो रही सर्दी के साथ शीतलहर जानलेवा बनी है। सर्दी लगने व सीने में दर्द से लगातार लोग दम तोड़ रहे हैं। जिले में अब तक सर्दी व सीने में दर्द से 31 लोग दम तोड़ चुके हैं। ग्राम गढ़िया छिनमौरा थाना बेवर मैनपुरी निवासी इकतीस वर्षीय राजदीप यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.