प्रयागराज, फरवरी 19 -- तीन दिन पूर्व दारागंज क्षेत्र में मिले लगभग 25 वर्षीय युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। 72 घंटों की निर्धारित अवधि पूरी होने पर गुरुवार को अज्ञात में पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। देखने से ठीकठाक परिवार के लगने वाले युवक के सीने पर एक तरफ कमला प्रसाद तो दूसरी तरफ लुदई गुदा था। सीने पर गुदे इन शब्दों को छोड़कर ऐसा कुछ भी युवक के पास नहीं मिला जिससे उसके बारे में कोई जानकारी हो सके। अनुमान है कि सीने पर अंकित कमला प्रसाद नाम युवक का ही रहा होगा। लुदई उसके किसी करीबी का नाम हो सकता है या फिर उसका ही टाइटल हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.