समस्तीपुर, फरवरी 20 -- समस्तीपुर, निप्र। नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात लोजपा(रा) संसदीय बोर्ड के सदस्य सह सिने कारोबारी रोहित कुमार उर्फ अंटू इस्सर पर जानलेवा हमला मामले में लोजपा (रा) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न राय समेत पांचो नामजद व अन्य अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये वैशाली समेत आसपास के अन्य जिलों में पुलिस की छापेमारी जारी है। हालांकि अब तक पुलिस को कुछ स्पस्ट सुराग नहीं मिल सका है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद वैशाली की ओर भागे जाने का लोकेशन मिला था। घटना के बाद से ही पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी में जुटी हुई है। डीआईयू के अलावे सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में नगर व मुफस्सिल टीम भी अलग-अलग छापेमारी में कर रही है। वहीं रास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.