पटना, फरवरी 13 -- पीयू छात्रसंघ चुनाव में उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नॉमिनेशन का इंतजाम सीनेट हॉल में किया गया है। वोट की गिनती कला एवं शिल्प महाविद्यालय में किए जाने की संभावना है। पिछले तीन बार से इसी कॉलेज में वोट की गिनती हुई है। अब विवि के छात्र संघ चुनाव समिति द्वारा नॉमिनेशन की तैयारी भी शुरू कर दी गयी है। सीनेट हॉल में ही सेंट्रल पैनल और कॉलेज काउंसिलर के नामांकन फॉर्म जमा होंगे। समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया है। पटना विवि के विधि पदाधिकारी बीरेंद्र पासवान ने बताया कि 16 से 18 फरवरी तक नॉमिनेशन की तिथि निर्धारित है। इस बीच सभी को नॉमिनेशन कर लेना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.