दरभंगा, फरवरी 4 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। संस्कृत विश्वविद्यालय में लगभग 43 वर्षो बाद सीनेट सदस्यों के लिए शिक्षक संवर्ग एवं कॉलेजों के शासी निकाय के प्रतिनिधियों का निर्वाचन होने जा रहा है। इसके पूर्व 1982 में इसके लिए चुनाव हुआ था। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय में तीन सदस्यों की कमेटी गठित की गई है। कमेटी के संयोजक कई प्रशासनिक पदों पर रह चुके प्रो. सुरेश्वर झा बनाये गए हैं। सदस्य के रूप में सिंडिकेट सदस्य प्रो. अजित कुमार चौधरी एवं सीनेट सदस्य अंजीत कुमार चौधरी कमेटी में शामिल हैं। पीआरओ निशिकांत ने बताया कि समिति सदस्यों ने मंगलवार को कुलसचिव कार्यालय में पहली बैठक कर कई जरूरी निर्णय लिए हैं। बैठक की सूचना मिलते ही विवि मुख्यालय समेत कॉलेजों में चुनावी हलचल तेज हो गयी है। बता दें कि करीब 20 सदस्यों के लिए प्रस्ताव...