रांची, नवम्बर 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के हटिया निवासी विशेश्वर प्रजापति को सीनियर सीटिजन का लाभ देने का झांसा देकर उनके खाते से साइबर ठगों ने 1.70 लाख रुपए उड़ा लिया। इस संबंध में विशेश्वर प्रजापति ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विशेश्वर प्रजापति ने पुलिस को बताया कि 25 अक्तूबर को उन्हें एक व्यक्ति ने फोन किया। फोनकर्ता खुद को पीएनबी का अधिकारी बताया। कहा कि आप सीनियर सीटिजन हैं, इसलिए आपका नाम कंप्यूटर में अंकित करना है, ताकि आपको कुछ लाभ मिल सके। यह कहकर झांसे में लिया और आधार व एटीएम कार्ड का नंबर ले लिया। कुछ ही देर में विशेश्वर के खाते से 1.70 लाख रुपए की अवैध निकासी हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...