बागेश्वर, अगस्त 10 -- आज़ादी के अमृत महोत्सव तथा स्वतंत्रता दिवस पर सीनियर सिटीजन न्यास ने नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ नगर के गांधी चौक से हुआ, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से गूंजते नज़र आए। न्यास के अध्यक्ष दलीप खेतवाल ने यात्रा के दौरान कहा कि आज देश को हर क्षेत्र में मजबूत बनाने के लिए आपसी एकजुटता तथा भाईचारे की आवश्यकता है। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी स्वतंत्रता, सम्मान तथा एकता का प्रतीक है। हमें इसे सदैव ऊंचा तथा गौरवपूर्ण रखना है। यात्रा नगर के गांधी चौक से शुरू होकर स्टेशन मार्ग तक चली। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया गया। उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। समापन पर रा...