शाहजहांपुर, सितम्बर 9 -- निगोही। सीनियर सिटिजन सोसायटी की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने सोमवार को निगोही ब्लॉक के आदर्श इंटर कॉलेज पहुंचकर वरिष्ठजनों से मुलाकात की। इस दौरान जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को शासन से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देकर लाभ दिलाना है। जिला महामंत्री सत्य प्रकाश तिवारी ने कहा कि संगठन सर्वे भवंतु सुखिन: की भावना से कार्य कर रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। इसमें राम वर्मा अध्यक्ष, देवेश लाल मिश्रा महामंत्री, जगत राम वर्मा कोषाध्यक्ष, रामनिवास श्रीवास्तव उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी चुने गए। अंत में जिलाध्यक्ष ने नवचयनित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी समझाई और बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...