साहिबगंज, दिसम्बर 30 -- साहिबगंज। 9वीं फेडरेशन कप नेशनल वूशु चैंपियनशिप में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए कोमोला कुमारी ने तावलू स्पर्धा में कांस्य पदक जीत जिला व राज्य का नाम रौशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन वूशु फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं छत्तीसगढ़ वूशु संघ की ओर से राजनंद गांव में 24 से 30 दिसंबर तक हुआ। कोमोला कुमारी की इस सफलता में साहिबगंज जिला वूशु संघ के सचिव सह प्रशिक्षक मृत्युंजय राय का अहम योगदान है। कोमोला कुमारी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर डीसी हेमंत सती, डीडीसी सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत,जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...