आरा, जनवरी 10 -- आरा, निज प्रतिनिधि । भोजपुर की बेटी नेहा उर्फ आर्या का राष्ट्रीय सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में चयन हुआ है। नेहा नेटबॉल प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व भी करेंगी। चयनित नेहा आगामी 11 से 14 जनवरी तक हैदराबाद में अपने खेल में पराक्रम दिखाती नजर आएंगी। इनके चयनित होने से भोजपुर जिला सहित राज्य का नाम रोशन हुआ है। इनका चयन भोजपुर के लिए गौरव की बात है। बता दें कि नेहा उर्फ आर्या भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के बीरमपुर गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता सत्येंद्र सिंह भी अपनी बेटी पर गर्व महसूस करते हुए बेहद खुश हैं। चयनित होने पर नेहा को शाहपुर की पूर्व विधायक मुन्नी देवी, तरारी की जिला परिषद सदस्य वंदना राजवंशी, मंटू दूबे, शिवानी यादव, बीके सिंह, शानू सिंह, निधि सिंह सहित अन्य ने बधाई दी है। वहीं ऑल इंडिया सेफ गर्ल्स एजुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.