आगरा, फरवरी 1 -- 17 से 19 फरवरी तक सहारनपुर में प्रदेशीय समन्वय सीनियर पुरुष-महिला जूडो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मंडल की टीम का जिलास्तरीय ट्रायल 10 फरवरी को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होगा। ट्रायल में सभी आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी 10 फरवरी को सुबह 11 बजे स्टेडियम पहुंचें। अधिक जानकारी के लिए कनिष्ठ सहायक पुष्पाल सिंह से मो. नं. 9412171242 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.