रामपुर, जनवरी 20 -- सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। सीनियर बार के सभी अधिवक्ताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। कुल 71 मत पड़े और शत-प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव अधिकारी महबूब अली एडवोकेट ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया दो सहायक चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी कराई गई। मतगणना के बाद रहमत अली को 28 मत तथा सरफराज अहमद पाशा को 43 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सरफराज अहमद पाशा को विजयी घोषित किया गया। सरफराज अहमद के विजय होने पर अधिवक्ताओं ने बधाई। इस दौरान सीनियर बार के अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू, एल्डर कमेटी के अध्यक्ष सुंदरलाल, सीनियर बार सचिव नदीम अहमद, सहायक चुनाव अधिकारी महिपाल सिंह, राजेंद्र चंद्र एडवोकेट सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.