रामपुर, जनवरी 27 -- सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता ताहिर हसन खां ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वार-टांडा विधायक शफीक अहमद अंसारी तथा एसडीएम अमन देओल उपस्थित रहे। समारोह में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित विक्रम सिंह संधू, सचिव नदीम अहमद, कोषाध्यक्ष सरफराज अहमद सहित सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद उपस्थित अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष विक्रम सिंह संधू ने कहा कि अधिवक्ताओं और वादकारियों के हितों की रक्षा के लिए बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं की संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर तहसीलदार आकाश संत, बार वेल...