आगरा, जून 1 -- विद्या इंटरनेशनल स्कूल मे क्रीड़ा भारती एवं जिला टार्गेटबॉल के संयोजन में सीनियर प्रदेशीय टारगेटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन जिला टारगेटबॉल संघ के अध्यक्ष भुवन भूषण शर्मा व उत्तर प्रदेश टारगेटबॉल संघ के महासचिव दिलीप शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। पुरुष वर्ग में प्रथम मैच में लखनऊ ने आगरा को 4-5 से, आगरा ने बनारस को 3-2 से, लखनऊ ने बनारस को 11-7 से, बनारस ने विद्या को एकतरफा 4-0 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में आगरा और लखनऊ के बीच रोमांचक मैच ड्रा रहा। अलीगढ़ ने बनारस को 1-0 से, लखनऊ ने बरेली को, आगरा ने बनारस को 3-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। निर्णायक किशन सिंह चौधरी, तरुण चतुर्वेदी, संजय यादव, सूर्यदेव यादव, सुरजीत कुमार पटेल और राहुल थे। इस दौरान एमडी अहमद खान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.