अयोध्या, दिसम्बर 10 -- अयोध्या। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष एवं महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 13 दिसम्बर को डॉ.भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि राज्य स्तरीय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता आगामी 16 से 19 दिसम्बर तक लखनऊ में और सीनियर पुरूष बाक्सिंग प्रतियोगिता 21 से 24 दिसम्बर तक लखनऊ में आयोजित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...