गाजीपुर, जनवरी 21 -- गाजीपुर। खेल विभाग और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 जनवरी तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय मुरादाबाद में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रायल गुरुवार को को सुबह 10 बजे से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार गाजीपुर में आयोजित होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक सीनियर वर्ग के पुरुष खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि गुरुवार को सुबह 9:30 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। पात्रता के अनुसार खिलाड़ी की जन्मतिथि वर्ष 2008 से पूर्व की होनी चाहिए। पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती के भार वर्ग 57, 61, 65, 70...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.