सुल्तानपुर, मार्च 4 -- सुलतानपुर। 15 वीं सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता पंचकूला हरियाणा में होने वाली है। इसमें सुलतानपुर हॉकी खिलाड़ी सोनल तिवारी का चयन किया गया है। सोनल उत्तर प्रदेश पुलिस वर्ष 2024 में खेल कोटे के अंतर्गत कार्यरत है। वह सुलतानपुर पंत स्टेडियम की खिलाड़ी रही। सीनियर नेशनल में सिलेक्शन होने जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पूर्व खेल मंत्री ओपी सिंह, ओलंपिक संघ सचिव पंकज दुबे, हॉकी संघ सचिव तारीक वसीम,ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष इरशाद अहमद, स्टेडियम के पूर्व प्रशिक्षक रहे राष्ट्रीय खिलाड़ी हलीम भाई व अन्य ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...