बुलंदशहर, फरवरी 1 -- क्षेत्र के गांव खबरा निवासी ओलंपियन अरविंद सिंह ने सीनियर नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत लिया है। जिसके बाद परिवार के सदस्यों में खुशी का माहौल है। ओलंपियन अरविंद सिंह खुर्जा क्षेत्र के गांव खबरा के रहने वाले हैं और आर्मी में तैनात है। वर्तमान में उनकी तैनाती पुणे में चल रही है। उनके पिता विजय सिंह किसान हैं। 27 से 31 जनवरी तक पुणे में 43वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें अरविंद सिंह ने मेंस डबल्स स्कल में शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में अपने साथी जाकिर खान के साथ प्रतिभाग किया। जहां निर्धारित दो किलोमीटर की दूरी 6:34:9 मिनट में पूरी करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके बाद उन्होंने स्वर्ण पदक जीत लिया। नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में अरविंद के स्वर्ण पदक जीतने की जानकारी पर पर...