बेगुसराय, फरवरी 1 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। शहर के गांधी स्टेडियम में रविवार को बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन किया गया। इसमें बरौनी क्रिकेट क्लब की टीम ने श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मुकाबले में सात विकेट खोकर 219 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से लेखा उल्लाह ने 53 व सागर ने 43 रन बनाए। वहीं, बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से सौरभ, बादल व सनी ने दो-दो विकेट झटके। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बरौनी क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य को 34वें ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से बरौनी के कप्तान सरवन ने नाबाद 108 व सनी पूरण ने 65 रनों का यो...