धनबाद, जनवरी 4 -- धनबाद, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चार से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाली 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली झारखंड वॉलीबॉल पुरुष एवं महिला टीम में धनबाद के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खिलाड़ियों का चयन टाना भगत इनडोर स्टेडियम रांची में आयोजित 10 दिवसीय कोचिंग कैंप में फिटनेस एवं प्रदर्शन के आधार पर किया गया। पुरुष झारखंड टीम में अब्दुल रहमान, अल्ताफ शाकिर, आदर्श राज सिंह, महिला झारखंड टीम में कीर्ति कुमारी, अनुपम प्रिया को जगह मिली है। सभी पांचों खिलाड़ी वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। झारखंड टीम वाराणसी रवाना हो गई है। यह जानकारी धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव व वॉलीबॉल कोच सूरज प्रकाश लाल ने दी है। चयनित खिलाड़ियों को अध्यक्ष एसएम हाशमी, प्रमोद कपूर...